{"_id":"612290e08ebc3e79f825406f","slug":"dangal-kannauj-news-knp6476449132","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादिर व ऋषभ के बीच कुश्ती ड्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादिर व ऋषभ के बीच कुश्ती ड्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। सिकंदरपुर कस्बे में आयोजित अखिल भारतीय विराट दंगल में पहलवानों ने दांव-पेंच दिखाए। यहां सैकड़ों की तादाद में जुटे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
रविवार की देर शाम निर्माणाधीन हाईवे के किनारे हुए दंगल में रेफरी अतर सिंह व भाजपा नेता सिंटू दुबे ने सिकंदरपुर के पहलवान नादिर व ऋषभ के हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। काफी जद्दोजहद के बाद भी दोनों पहलवान एक दूसरे को चित नहीं कर सके। समय सीमा समाप्त होने के बाद मैच रेफरी ने कुश्ती को बराबरी पर घोषित कर दिया। उसके बाद चंदन हैदरपुर व शिवम चिलमिलैया के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। जयसिंहपुर के अरबाज खां व सिकं दरपुर के उस्मान के बीच हुई कुश्ती में उस्मान ने जीत हासिल की। निखिल मोहम्मदाबाद व अरूण तालग्राम के बीच हुई कुश्ती में निखिल ने अरूण को पटखनी दी। रवी हैदरपुर व कमल मैनपुरी, चंदन हैदरपुर व अबूबकर जरारी के बीच हुई कुश्ती बराबर पर छूटी। उस्मान सिकंदरपुर व संदीप हयातनगर में उस्मान ने जीत हासिल की। अंत में राहुल मोहम्मदाबाद व अबुल हसन जरारी के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी।
दंगल के दौरान सैकड़ों की तादाद में जुटी भीड़ ने पहलवानों को जमकर उत्साह बढ़ाया। नकद इनामों के साथ ही विजेता पहलवानों को अंगवस्त्र व फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर दंगल के संचालक सत्येंद्र यादव, रेफरी अतर सिंह यादव, अमर सिंह फौजी, पप्पू बाथम, सुनील गुप्ता, प्रभाकर रावत, राजेश सिंह, देवप्रकाश पॉलीवाल, हरेंद्र वर्मा एडवोकेट, नवीन सिंह, बबलू यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।