फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   danda chheenakar sipaahee aur peeaaradee javaan ko peeta

डंडा छीनकर सिपाही और पीआरडी जवान को पीटा

Fri, 15 Nov 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
danda chheenakar sipaahee aur peeaaradee javaan ko peeta
कन्नौज। गश्त कर रहे सिपाही और पीआरडी जवान को एक बिना नंबर की बाइक के साथ खड़े तीन युवकों ने डंडा छीनकर पीट दिया। दरोगा की मदद से पुलिस टीम ने दो युवकों को दबोच लिया। एक युवक चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए युवकों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में रहीसुद्धीन सिपाही के पद पर तैनात हैं। बुधवार रात करीब 10 बजे रहीसुद्धीन पीआरडी जवान अखिलेश के साथ बाइक से गश्त कर रहे थे। जलालपुर पनवारा में पश्चिमी बाईपास के पास बगैर नंबर की काली अपाचे बाइक के साथ खड़े तीन युवकों को देखकर रहीसुद्धीन रुक गए। यह युवकों से पूछताछ करने लगे। तलाशी लेने पर युवक भड़क गए। यह गाली-गलौज के साथ अभद्रता करने लगे। सिपाही के विरोध करने पर एक युवक ने पीआरडी जवान से डंडा छीन लिया। उसने साथियों के साथ मिलकर सिपाही और पीआरडी जवान को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान जलालपुर पनवारा चौकी प्रभारी कमलेश कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने दौड़कर दो युवकों को पकड़ लिया। एक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

पीड़ित सिपाही ने बताया कि वासू कटियार पुत्र जितेंद्र निवासी चौबेपुर, कानपुर देहात, सगे भाई साहुल और राहुल कटियार पुत्रगण प्रवीण निवासी निवाजीपुर कन्नौज बिना नंबर की बाइक के साथ खड़े थे। टोकने और तलाशी लेने पर गाली गलौज और मारपीट कर दी। पुलिस ने वासू और साहुल को गिरफ्तार कर लिया है। राहुल मौके से भाग निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ उप निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित सिपाही रहीसुद्धीन की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बाइक को सीज कर दिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने ठीक तरह से जानकारी भी नहीं दी। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed