फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   dampar kee takkar se chachere bhaiyon kee maut, chaacha rephar

डंपर की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, चाचा रेफर

Fri, 24 Jan 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
dampar kee takkar se chachere bhaiyon kee maut, chaacha rephar
पोस्टमार्टम हाउस में रोते बिलखते परिजन। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। मानपुर बाईपास पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चचेरे भाइयों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। चाचा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। हादसे से नाराज परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा शुरू कर दिया। अफसरों ने परिजनों को समझाकर शांत करवाया। हादसे के बाद डंपर चालक भागने में सफल रहा। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

थाना ठठिया के हरेईपुर निवासी श्याम सिंह कठेरिया (28) पुत्र भगवती प्रसाद को सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर ठकुरन में काम था। शुक्रवार 11 बजे वह चचेरे भाई अनुज कठेरिया (25) पुत्र महेश व चाचा नर सिंह (45) पुत्र रामसनेही के साथ बाइक से आए थे। शाम पांच बजे यह घर लौट रहे थे। मानपुर बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के निकट तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में अनुज कठेरिया व श्याम सिंह ने दम तोड़ दिया। गंभीर हालत में चाचा नर सिंह कठेरिया को भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी लगते ही सदर एसडीएम शैलेष कुमार, सीओ श्रीकांत प्रजापति, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा समेत पुलिस बल जिला अस्पताल पहुंच गया। हादसे की जानकारी लगते ही मृतकों के परिजन आ गए। इन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। जीटी रोड पर शव को रखकर मुआवजे की मांग की। अफसरों ने डंपर चालक को पकड़कर मुआवजा दिलाने की बात कही। इसके बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार नहीं लगाए थे हेलमेट
हादसे का शिकार अनुज सिंह कठेरिया बाइक चला रहा था। पीछे चचेरा भाई श्याम सिंह व चाचा नर सिंह बैठे थे। तीनों बाइक सवारों में कोई भी हेलमेट नहीं लगाया था। मानपुर बाईपास पर डंपर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें तीनों गंभीर गंभीर रूप से घायल हो गए। अनुज सिंह कठेरिया व श्याम सिंह कठेरिया की मौत हो गई नर सिंह कठेरिया हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। बाइक सवार हेलमेट लगाए होते तो जन बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed