{"_id":"60d37be98ebc3e30cf576199","slug":"dahej-kee-bhent-chadhee-vivaahita-upachaar-ke-dauraan-maut-kannauj-news-knp6360344110","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की भेंट चढ़ी विवाहिता, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की भेंट चढ़ी विवाहिता, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
सौ शय्या अस्पताल में सुमन के रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। ससुरालीजनों ने गर्भवती महिला को पीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हालत गंभीर देख निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां मौत हो गई। महिला की मौत से पहले पिता ने पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था।
फर्रुखाबाद जिले के थाना मोहम्मदाबाद के कुवेरपुर डुंगरसी गांव के महेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि बेटी सुमन की शादी नवंबर 2020 में प्रेमपुर चौकी इलाके के फरीदपुर गांव निवासी अवनीश सिंह से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। 10 जून को पति समेत ससुरालीजनों ने सुमन को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीट दिया। गांव के लोगों की सूचना पर वह बेटी की ससुराल पहुंचे। यहां से गंभीर हालत में उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले गए। हालत में सुधार न होने पर आगरा लेकर पहुंचे। यहां देर रात मौत हो गई।
आरोप है कि सुमन गर्भवती थी। मौत के बाद आक्रोशित मायके पक्ष के लोग शव को कोतवाली ले आए। पुलिस ने शव को सौ शय्या अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। बुधवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मौत से पहले मृतका ने दिया था बयान
सुमन ने उपचार के दौरान परिजनों से पति, ससुर, सास व ननद पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर कमरे में बंद कर मारपीट करने की बात कही थी। मायके पक्ष के लोगों ने सुमन का रिकार्ड बयान पुलिस को सौंपा। बहन का आरोप है कि मारपीट से सुमन का पांच माह का गर्भ पेट में नष्ट होने से हालत बिगड़ी थी।
पहली पत्नी ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या
ग्रामीणों के अनुसार अवनीश की सुमन से पहले हरदोई जिले के सवायजपुर थाना अंतर्गत महादेपुर निवासी कल्पना के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ साल बाद कल्पना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद अवनीश का दूसरा विवाह सुमन के साथ हुआ था। अवनीश के पिता मुन्ना सिंह की भी दो शादियां हुई थीं। इनमें एक की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई थी।