{"_id":"66f1d72088a50dcd3c0ed0c4","slug":"dacoit-chappar-shot-in-leg-in-police-encounter-kannauj-news-c-214-1-knj1005-118932-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पुलिस मुठभेड़ में डकैत चप्पड़ के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पुलिस मुठभेड़ में डकैत चप्पड़ के पैर में लगी गोली
विज्ञापन
फोटो :14: घायल डकैत को लेकर जाती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
फोटो :15: जिला अस्पताल में भर्ती घायल डकैत से जानकारी लेते एसपी अमित कुमार आनंद। स्रोत : पुलिस
50 हजार के इनामी डकैत ने सदर कोतवाली क्षेत्र के मकरंदनगर में इत्र कारोबारी के घर वर्ष 2023 को डाली थी डकैती
-मध्यप्रदेश के जिला गुना के थाना धरनावदा के मुरादपुर का रहने वाला है डकैत चप्पड़ पारदी
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। एक साल पहले इत्र कारोबारी के घर में डकैती डालने वाले फरार डकैत के साथ रविवार रात पुलिस की मुठभेड़ हुई। डकैत पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, दो खोखा और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए। एक साल से फरार होने के कारण पुलिस ने डकैत पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला युसुफपुर भगवान मकरंदनगर निवासी इत्र कारोबारी विमलेश चंद्र तिवारी के परिवार के सदस्यों को 29 जून 2023 को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था। डकैत 7.30 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर व लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर फरार हो गए थे। पुलिस टीम ने नौ जुलाई 2023 को डकैती में शामिल अखिलेश जोशी, सुल्तान मोगिया, मनोज उर्फ मनोहर पारदी, जादव और दाताराम उर्फ दादाराम को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया था। डकैती में शामिल छठे डकैत को दो जुलाई 2024 को मध्यप्रदेश के जिला अशोक नगर के थाना कचनार के ग्राम माधवगढ़ निवासी विक्की पारदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। डकैती में शामिल सातवां डकैत मध्यप्रदेश के जिला गुना के थाना धरनावदा के ग्राम मुरादपुर निवासी चप्पड़ राजन काले उर्फ चप्पड़ पारदी फरार चल रहा था।
पुलिस ने फरार डकैत पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। रविवार रात पुलिस टीम को जानकारी मिलते ही चप्पड़ कन्नौज जिले में आया है। तब पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर पनवारा रोड पर ग्राम भाटनपुर सरैया के पास चप्पड़ पारदी ने पुलिस टीम को देखकर फायर किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से चप्पड़ घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
साथियों की मदद के लिए कन्नौज आया था चप्पड़
एसपी ने बताया कि डकैत चप्पड़ पारदी ग्राम मुरादपुर का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में महाराष्ट्र के जिला औरंगाबाद के थाना दौलताबाद के ग्राम बंजरबाड़ी में रह रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि इत्र कारोबारी के घर में डकैती डालने में शामिल साथी जेल में बंद हैं। उनकी पैरवी के लिए कन्नौज में वकील से बात करने के लिए आया था, तभी पुलिस ने उसे घेर लिया। बचाव के लिए उसने भी पुलिस पर फायर किया था।
डकैती डालने के लिए कर रहा था घरों की रेकी
डकैत चप्पड़ पारदी ने पुलिस को बताया कि साथियों की जमानत के लिए रुपयों की जरूरत थी। इसको पूरा करने के लिए वह डकैती की योजना बना रहा था। इसके लिए वह शहर के आसपास घरों की रेकी कर रहा था। डकैती से जो भी रुपये मिलते, उनसे साथियों की जमानत कराने की तैयारी कर रहा था।
डकैत पर दर्ज हैं चार मुकदमे
एसपी ने बताया कि डकैत राजन काले पर मध्यप्रदेश के जिला गुना के थाना धरनावदा में दो और कन्नौज में दो मुकदमे दर्ज हैं। वह शातिर डकैत है, जिनका नेटवर्क देश के कई राज्यों में फैला है।
मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम
डकैत से मुठभेड़ में सदर कोतवाल कपिल दुबे, उपनिरीक्षक अजब सिंह, शेखर सैनी, सिपाही विनीत चौधरी, अतुल, सुनील कुमार, धीरज राणा, एसओजी टीम में उपनिरीक्षक कमल भाटी, सिपाही तेजप्रताप सिंह, मनीष कुमार सिंह, विकास अग्रहरि, गौरव कुमार और सर्विलांस टीम से सिपाही दुष्यन्त यादव व शुभम गुर्जर भी शामिल थे। एसपी ने बताया कि पुलिस टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।