{"_id":"60db614f8ebc3e91fa4366d9","slug":"daayariya-se-das-parivaaron-ke-log-peedit-pareekshan-ke-baad-25-logon-ko-dee-gaeen-davaen-kannauj-news-knp6372741133","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से दस परिवारों के लोग पीड़ित, परीक्षण के बाद 25 लोगों को दी गईं दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से दस परिवारों के लोग पीड़ित, परीक्षण के बाद 25 लोगों को दी गईं दवाएं
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। मां कालिका देवी मंदिर के पास रह रहे दस परिवारों के लोग डायरिया से पीड़ित हैं। सभासद ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परीक्षण कर 25 रोगियों को दवाएं वितरित कीं। स्वास्थ्य कर्मियों ने पीड़ित परिवारों को साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए हैं।
मोहल्ला सराफान में मां कालिका देवी मंदिर के पीछे रहने वाले राजीव मिश्रा, पंकज मिश्रा, प्रेमलता, ममता, कामिनी, प्रीती सिंह, प्रहर्ष मिश्रा, अशोक बाजपेई व चंद्रपाल यादव आदि को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। सभासद सुशील पांडेय ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा को जानकारी दी। डॉ. विवेक की देखरेख में स्वास्थ्य निरीक्षक शिवरतन ने रोगियों का परीक्षण कर दवाएं वितरित कीं।
डॉ. राहुल मिश्रा ने कहा कि दूषित पानी पीने, पेट में संक्रमण, वायरल इंफेक्शन, शरीर में पानी की कमी या फिर पाचन शक्ति कमजोर होने से लोग बीमार हो रहे हैं। पीड़ितों को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।