{"_id":"5daa09b88ebc3e016a183117","slug":"daayariya-dengoo-ko-lekar-satark-huee-sarakaar-kannauj-news-knp5205973151","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया, डेंगू को लेकर सतर्क हुई सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया, डेंगू को लेकर सतर्क हुई सरकार
विज्ञापन
जिला अस्पताल के एनआरसी वार्ड का मुआयना करती टीम।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। रिसर्च एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट लखनऊ की टीम ने जिला अस्पताल की ओपीडी, एनआरसी, एसएनसीयू वार्ड में भर्ती होने वाले बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच-पड़ताल की। टीम का फोकस अस्पतालों में लगातार बढ़ रहे डायरिया, डेंगू के मरीजों को लेकर रहा। टीम ने ओपीडी में मरीजों से मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।
टीम के सदस्य अंबरीष कुमार चंदन, रवी, देवधर, अनिल सहित सदस्यों ने दवा लेने के लिए पहुंच रहे मरीजों को रोककर अस्पताल में सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। टीम ने मरीजों से मलेरिया, डेंगू, डायरिया आदि बीमारियों की अस्पताल में दवाइयाें की उपलब्धता के बारे में भी पूछताछ की।
मरीजों से पूछा गया कि चिकित्सक बाहर से खरीदने के लिए तो दवाएं नहीं लिख रहे हैं। टीम ने एनआरसी( पोषण पुनर्वास केंद्र) वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था देखी। वार्ड में कुपोषित बच्चों को दी जाने वाली खुराक के बारे में पूछा। टीम के सदस्यों ने बताया कि अस्पतालों में डायरिया, डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वह इन बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने को लेकर रिसर्च कर रहे हैं। वह निदेशालय को रिपोर्ट सौंपेंगे।