फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cylinder caught fire while cooking, narrow survivors

खाना पकाते समय सिलिंडर में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

Wed, 21 Oct 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Cylinder caught fire while cooking, narrow survivors
Cylinder caught fire while cooking, narrow survivors - फोटो : KANNAUJ
उमर्दा। खाना पकाते समय गैस सिलिंडर में लगी आग देख घर में चीख-पुकार मच गई। गृहस्वामी ने हिम्मत कर जलता हुआ सिलिंडर सड़क पर फेंक दिया। तब तक पहुंची दमकल टीम ने सिलिंडर में लगी पर काबू पाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कस्बा के अस्पताल रोड निवासी मो. रब्बानी पुत्र मो. शहाबुद्दीन ने बताया कि पांच दिन पहले एक गैस एजेंसी से सिलिंडर लेकर आए थे। बुधवार सुबह खाना पकाने के लिए जैसे ही रेग्युलेटर खोलकर माचिस जलाई, सिलिंडर ने आग पकड़ ली। रब्बानी ने गैस चूल्हे से पाइप निकालकर जलता हुआ सिलिंडर बाहर फेंक दिया। रेग्युलेटर खुला होने के कारण आसपास के लोग सहम गए। अग्निशमन यंत्र के साथ पहुंचे गैस एजेंसी के प्रबंधक रजोल यादव ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन अग्निशमन यंत्र ही धोखा दे गया।
विज्ञापन

उमर्दा चौकी इंचार्ज शेखर सैनी ने तिर्वा फायर स्टेशन को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दमकल टीम प्रभारी नरेश चंद्र ने बताया रेग्युलेटर खुला रहने के कारण गैस का रिसाव होता रहा। इसकी वजह से आग बुझ नहीं सकी। अगर ज्यादा देर हो जाती तो सिलिंडर फट सकता था। गृहस्वामी की सतर्कता की वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed