फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cyclist farmer dies due to auto collision

आटो की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

Mon, 16 May 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cyclist farmer dies due to auto collision
फोटो- 08- फाइल फोटो रामलखन। - फोटो : KANNAUJ
नजरापुर। तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर बेकाबू ऑटो ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। चालक ऑटो लेकर भाग गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भिदासिन गांव निवासी रामलखन कुशवाहा (40) अविवाहित थे और खेती करते थे। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे साइकिल से कन्नौज की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार ऑटो ने बिलंदापुर मोड़ के पास साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
कोतवाली प्रभारी रामऔतार का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही चालक और वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 09- मृतक के घर पर बैठीं गमगीन महिलाएं। संवाद

फोटो 09- मृतक के घर पर बैठीं गमगीन महिलाएं। संवाद- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed