{"_id":"5da621218ebc3e93d47d7bb3","slug":"cyclesavaar-chhaatra-ko-trak-ne-raunda-kannauj-news-knp519953474","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार छात्रा को ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल सवार छात्रा को ट्रक ने रौंदा
विज्ञापन
कैंडल जलाकर स्वाति की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते शिक्षक।
- फोटो : KANNAUJ
मलिकपुर(कन्नौज)। साइकिल से कालेज जा रही इंटर की छात्रा को ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे से करीब एक घंटे तक रोड पर जाम रहा।
क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी ओमबाबू यादव की 16 वर्षीय पुत्री स्वाति यादव जागेश्वर प्रसाद इंटर कालेज तेराजाकेट में इंटर की छात्रा थी। मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह साइकिल से कालेज जा रही थी। मलिकपुर-तालग्राम रोड पर खाद लादकर आ रहे ट्रक ने स्वाति को रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया।
सूचना पर गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी नागेंद्र कुमार पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद जाम को खुलवाया गया। कालेज के प्रधानाचार्य अमित कुमार, प्रधान रामनिवास वर्मा ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। कालेज के शिक्षकों ने कैंडल जलाकर छात्रा की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन
ट्रक का टायर फटने के बाद चालक को किसानों ने पकड़ा
मलिकपुर। हादसे के दौरान ट्रक के नीचे साइकिल आने से ट्रक का अगला टायर फट गया। इससे चालक ट्रक नहीं भगा सका। आसपास काम कर रहे किसानों ने भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ लिया। उसे विद्यालय के एक कमरे में बंद कर लिया। पुलिस के पहुंचने पर किसानों ने चालक को उनके सुपुर्द कर दिया। समगुरा निवासी ईश्वर दयाल ने बताया कि रोड के किनारे झाड़ियों की वजह से छात्रा को मलिकपुर की तरफ से आने वाला ट्रक दिखाई नहीं दिखा। इससे हादसा हो गया।