{"_id":"58bf006d4f1c1bd71adc5bc5","slug":"cushioned-passengers-watching-the-smoke-in-the-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में धुआं देख कूदे यात्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में धुआं देख कूदे यात्री
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Wed, 08 Mar 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
पानी डालते कंडक्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख रोड पर प्राइवेट बस में अचानक धुआं उठने लगा, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने जैसे ही बस को रोका तो लोग जान बचाने के लिए गेट और खिड़की से कूदने लगे। बाद में बस के कंडक्टर और हेल्पर ने रेडिएटर पर बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाई।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर सौरिख रोड पर प्राइवेट बस बिधूना से छिबरामऊ आ रही थी। ककरारी तालाब के पास अचानक बस के अंदर धुआं भर गया, जिससे यात्रियों में चीखपुकार मच गई। यह देख ड्राइवर रज्जाक ने बस खड़ी कर दी। जैसे ही उसने बस को रोका तो जान बचाने के लिए कई यात्री खिड़की से कूदने लगे। कंडेक्टर ने नीचे उतरकर देखा तो बस का फ्यूल पाइप जलने से धुआं उठ रहा था।
विज्ञापन
उसने बताया कि रेडिएटर में पानी न होने की वजह से बस का इंजन गर्म हो गया। इससे फ्यूल पाइप और वायरिंग जलने लगी। यदि कुछ दूर और बस चलती तो उसमें आग भी लग सकती थी। इसके बाद बस के हेल्पर ने पास ही स्थित एक हैंडपंप से कई बाल्टी पानी डालकर रेडिएटर को ठंडा किया। तब जाकर चालक बस को स्टैंड पर ले गया।
विज्ञापन
प्राइवेट बसों में नहीं लगे अग्निशमन यंत्र
नगर के सौरिख रोड, फर्रुखाबाद रोड व तालग्राम रोड पर प्राइवेट बसें दौड़ लगाती हैं। किसी भी प्राइवेट बस में अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट एड बॉक्स नहीं लगा है, जबकि हर साल फिटनेस के दौरान बस मालिक इसे परमिट में दर्शाते हैं। परिवहन विभाग की ओर से इन बसों की रेग्युलर फिटनेस की जांच के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। यही वजह है कि सौरिख रोड पर प्राइवेट बस में धुआं निकलने के बाद कंडक्टर व हेल्पर को रेडिएटर में हैंडपंप से पानी डालकर आग बुझानी पड़ी।
वर्जन
छिबरामऊ में आसपास के कई जिलों से पंजीकृत बसें भी रोड पर चल रही हैं, जिस जिले का रजिस्ट्रेशन होता है फिटनेस की जांच भी वहीं की जाती है। सभी बसों में अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट एड बॉक्स लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि नहीं लगे हैं तो यह गंभीर मामला है। इसकी जांच कराई जाएगी और फिटनेस पूरी न मिलने पर उन बसों का परमिट और चालक का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। - राहुल श्रीवास्तव, उप संभागीय परिवहन अधिकारी