{"_id":"51d2adfeb585913924d5246c7d712985","slug":"current-time-landing-mechanic-scorching-wire-tie-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार बांधते समय करंट उतरने से मिस्त्री झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार बांधते समय करंट उतरने से मिस्त्री झुलसा
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा क्रासिंग कृष्णा नगर में ठेकेदारी के तहत खंभे पर बिजली के तार लगा रहा युवक को हाईटेंशन लाइन का करंट लग गया। इससे वह झुलसकर नीचे आ गिरा। गंभीर हालत में अन्य साथियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार आया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के महमूदापुर गांव निवासी पवन यादव (24) पुत्र मोदर यादव बिजली विभाग में ठेकेदारी के तहत बिजली फिटिंग का काम करता है। सोमवार को वह सरायमीरा स्थित कृष्णा नगर में बिजली ठीक कर रहा था। खंभे पर चढ़कर वह तार बांधने लगा। इसी दौरान अचानक किसी क्रास पर हाईटेंशन लाइन का तार एलटी लाइन से छू गया। करंट आने से वह झुलस गया। इसके बाद खंभे से नीचे आ गिरा। यह हादसा देख अन्य साथियों ने उसे तत्काल टेंपो पर लिटाकर जिला अस्पताल भिजवाया। यहां उसका इलाज किया गया।