फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   current jhulsa

ढीले तार में छुआ कंटेनर, करंट से चालक झुलसा

Sun, 28 Jun 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
current jhulsa
छिबरामऊ। दिल्ली से बिजली के उपकरण लादकर लखनऊ जा रहा कंटेनर सौरिख रोड पर कालिका देवी मंदिर के सामने एचटी लाइन के ढीले तार से छू गया। कंटेनर में करंट उतरने से चालक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सौ शय्या अस्पताल से एसजीपीजीआई लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम रंधीरपुर निवासी मुकेश उर्फ मुकलू पुत्र बलवीर सिंह यादव कंटेनर चलाता है। वह शनिवार को बिजली के उपकरण लादकर दिल्ली से लखनऊ जा रहा था। शाम को सौरिख रोड पर कालिका देवी मंदिर के पास एचटी लाइन के ढीले तार में कंटेनर छू गया। इससे करंट में करंट उतर आया। चालक की चीख सुनकर लोगों की भीड़ लग गई लेकिन कोई कंटेनर के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।
विज्ञापन

नगर पालिका के ट्यूवबेल के ऑपरेटर ने बिजली विभाग को फोन कर आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद लोगों ने झुलसे चालक को कंटेनर से निकाला। सूचना पर पुलिस व परिजन भी पहुंच गए। मुकेश को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एसजीपीजीआई अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया। चालक की हालत नाजुक बताई गई है। मुकेश के चौकीदार पिता बलवीर ने बताया कि बेटा चार साल से दिल्ली की कंपनी का कंटेनर चलाता है। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा है। लोगों ने बताया कि हादसे के काफी देर बात तक कंटेनर स्टार्ट ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद सभासद सुशील पांडेय मौके पर पहुंचे और फोन पर एसडीएम गौरव शुक्ला व बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सभासद ने हादसे के लिए बिजली विभाग और ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि सौरिख रोड चौड़ीकरण के कारण दो दिन पहले कालिका देवी मंदिर के पास ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का कार्य किया गया था। ठेकेदार ने ठीक से तारों को नहीं कसवाया।

व़िद्युत वितरण उपखंड अधिकारी राहुल सिंह ने माना कि ठेकेदार अंशू गुप्ता ने काम में लापरवाही की है। एक तार ढीला पाया गया है। ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश अवर अभियंता को दिए गए हैं। लेखपाल विजयकांत शुक्ला, विशाल चौरसिया ने मौके का निरीक्षण कर एसडीएम को रिपोर्ट दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed