फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Crowd near patients in women's ward, CMS bifre

महिला वार्ड में मरीजों के पास भीड़, सीएमएस बिफरे

Sat, 28 Aug 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Crowd near patients in women's ward, CMS bifre
जिला अस्पताल की महिला विंग में वार्ड के अंदर पुरुष व ज्यादा महिलाओं को देखकर बाहर निकालते प्रभार - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिला अस्पताल की महिला विंग के वार्ड में मरीजों के पास पुरुष, महिला तीमारदारों की भीड़ देख शनिवार को प्रभारी सीएमएस बिफर पड़े। उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। तीमारदारों को वार्ड से बाहर निकाल दिया। कहा कि एक मरीज के साथ दो से ज्यादा तीमारदार नहीं रह सकेंगे। ज्यादा तीमारदारों से अस्पताल में गंदगी फैलती है।
विज्ञापन

शनिवार को प्रभारी सीएमएस डॉ. एपी सिंह जिला अस्पताल का निरीक्षण करने निकले। ओपीडी के बाद वह विंग के महिला वार्ड का निरीक्षण करने लगे। इस दौरान वार्ड में एक मरीज के पास चार से छह महिला व पुरुष तीमारदार मौजूद मिले। इस पर प्रभारी सीएमएस ने पैरामेडिकल स्टाफ को फटकार लगा दी। इसके बाद तीमारदारों को वार्ड के बाहर का रास्ता दिखा दिया। चेतावनी दी कि एक मरीज के पास दो से अधिक तीमारदार नहीं रहेंगे। इससे ज्यादा मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। कोई तीमारदार नहीं मानता है तो इसकी जानकारी उन्हें दें। साथ ही अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं से कहा कि उनके सगे संबंधी आएं तो एक साथ सभी को अपने पास न रहने दें। इससे वह संक्रमित हो सकती हैं। एक या दो सगे संबंधी को पास में बैठने की अनुमति दें।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पाया कि अस्पताल की सीढ़ियों व कोने में पान मसाला की गंदगी थी। प्रभारी ने गेट पर बैठे कर्मचारियों से कहा कि वह अस्पताल में आने वाले तीमारदारों पर नजर रखें। अगर कोई पान या मसाला खाकर अस्पताल में प्रवेश कर रहा है तो बाहर निकाल दें। इससे अस्पताल में गंदगी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज के दो तीमारदारों को मिलेगा प्रवेश कार्ड
अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलने के लिए तीमारदारों को दो कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। इस कार्ड को दिखाने पर वार्ड में प्रवेश दिया जाएगा। प्रभारी सीएमएस डॉ. एपी सिंह ने बताया कि इस व्यवस्था को लागू कराया जाएगा। तीमारदारों के लिए कार्ड की व्यवस्था की जाएगी। अस्पताल में गेट से प्रवेश करते ही संबंधित से जानकारी लेने के बाद अस्पताल कर्मी कार्ड जारी करेगा। एक मरीज के दो तीमारदारों को कार्ड मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed