फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cross-examination on the bail of rape accused Nawab completed

Kannauj News: दुष्कर्म के आरोपी नवाब की जमानत पर जिरह पूरी

Thu, 16 Jan 2025 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Cross-examination on the bail of rape accused Nawab completed
कन्नौज। किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी नवाब सिंह की जमानत पर वकीलों की जिरह पूरी हो गई है। विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट 17 जनवरी को जमानत पर फैसला सुनाएगीं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव अड़ंगापुर निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव को 11 अगस्त की रात को पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पकड़ लिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद नवाब सिंह को 12 अगस्त को जेल भेज दिया था। कोतवाल कपिल दुबे ने नवाब सिंह यादव,भाई नीलू यादव सहित अन्य के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। नवाब व नीलू जिला जेल में बंद है। 21 दिसंबर को पुलिस ने नवाब व उसके परिजनों की 17 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली थी। दुष्कर्म के मामले में नवाब की ओर से जमानत याचिका कोर्ट में प्रस्तुत की गई थी। बुधवार को बचाव पक्ष के वकीलों ने जमानत को लेकर कोर्ट में दलीलें दी। सरकारी वकीलों ने भी अपना पक्ष रखा। न्यायाधीश ने जमानत पर वकीलों की बहस के बाद फैसला सुरक्षित रख 17 जनवरी की तिथि तय ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed