फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Crop destroyed by breaking the bund, FIR against three

Kannauj News: मेड़ तोड़कर फसल की नष्ट, तीन पर प्राथमिकी

Sat, 25 Apr 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Crop destroyed by breaking the bund, FIR against three
ठठिया। थाना क्षेत्र के ग्राम अनंदीपुर निवासी हरिनंदन सिंह ने गांव के ही तीन लोगों पर खेत की मेड़ तोड़ने और फसल नष्ट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में शुक्रवार को तीन नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि कृषि भूमि के बंटवारे को लेकर उपजिलाधिकारी तिर्वा द्वारा 27 फरवरी को आदेश जारी किया गया था। इसके अनुपालन में 11 अप्रैल को नायब तहसीलदार तिर्वा की निगरानी में राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में पैमाइश कर उन्हें उनके हिस्से पर कब्जा दिलाया गया। इस दौरान खेत में मेड़ भी बनाई गई थी और उन्होंने मूंग की फसल बो रखी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि 14 अप्रैल दोपहर 3:30 बजे गांव के नरेंद्र सिंह, विकास सिंह और ट्रैक्टर चालक अजीत उर्फ अंकित कुमार खेत पर पहुंचे और मेड़ को तोड़ दिया। साथ ही खड़ी मूंग की फसल को जोतकर नष्ट कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट और जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed