फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Criminals are not sparing even the police

Kannauj News: पुलिस को भी नहीं बख्श रहे अपराधी

Sun, 14 Jan 2024 01:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 14 Jan 2024 01:41 PM IST
विज्ञापन
Criminals are not sparing even the police
तालग्राम। भीम आर्मी के मुखिया व आजाद समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने प्रदेश सरकार पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि अपराध के मामले में प्रदेश में जीरो टॉलरेंस है। अपराधियों की कोई जगह नहीं जबकि लूट, हत्याएं हो रही है। अपराधी पुलिस को भी नहीं बख्श रहे हैं। जिले में सिपाही और सराफा व्यापारी की गोली मारकर का हत्या कर दी गई थी। इससे साफ पता चलता है कि बदमाशों में कानून का कोई खौफ नहीं है। भीम आर्मी चीफ व आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार को थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सतेंद्र सिंह उर्फ बंटू कठेरिया की 30 नवंबर 2023 को चाचा और परिवार के लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बंटू आजाद समाज पार्टी के जिला महासचिव थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन निष्क्रिय है और अधिकारी राजनीति की भाषा बोलते हैं। भाजपा सरकार सिर्फ धर्म की राजनीति करती है। यूपी में भाजपा सरकार में दलितों, मुस्लिमों, पिछड़ों व महिलाओं, किसानों पर अत्याचार हो रहे हैं। बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। इस लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर बीजेपी सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी की बढ़ती ताकत से सरकार को भय है। इस दौरान आसपा जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम, प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर, कौशल बाल्मीकी, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष वीरू खरे, पवन गौतम, पातीराम बौद्ध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----

एक्सप्रेसवे पर इंतजार में खड़े रहे कार्यकर्ता

भीम आर्मी चीफ व राष्ट्रीय अध्यक्ष की जानकारी पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे निकवा कट पर शाम चार बजे से जुटने शुरू हो गए, लेकिन जीटी रोड से आने की सूचना पर कार्यकर्ता तेराजाकट पहुंचे। कुछ कार्यकर्ता देरी के कारण मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed