{"_id":"582f446d4f1c1bf23c8ff6ac","slug":"youth-shot-dead-at-close-quarters-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद कमरे में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया
कन्नौज
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के कस्बा जसोदा के गांव सगरा में शुक्रवार की सुबह युवक ने अवैध असलहे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायर की आवाज सुनते ही घर में मौजूद मां व मृतक की बड़ी पुत्री दौड़ पड़ी। जसोदा पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ कर छानबीन शुरू कर दी है।
कस्बा के गांव सगरा निवासी अवधेश (45) पुत्र रामशंकर शुक्रवार की सुबह कन्नौज जाने के लिए तैयारी में थे। इसी बीच उन्होंने अपने को घर के एक कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद अवैध असलहे से गोली मार ली। गर्दन के नीचे फायर से अवधेश का भेजा उड़ गया। मौके पर ही अवधेश की मौत हो गई। फायर की आवाज सुनकर पड़ोसी व घर में मौजूद लोग कमरे की ओर दौड़ पड़े। घर के लोगों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो शव जमीन पर पड़ा था। पूछताछ के दौरान मृतक की पुत्री कामिनी (15) ने बताया कि पापा सुबह मां के साथ खेत पर गए थे। वहां से 10 बजे वह लौटे। शहर जाने की बात कह कर खुद को कमरे में बंद कर लिया। दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो वह कुछ नहीं बोले। वह आसपास के लोगों को बुलाने चली गई। इसी बीच पापा के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। मदद को आए ग्रामीणाें ने गेट खोला तो अंदर उनका शव पड़ा था।
सूचना पर जसोदा चौकी इंचार्ज शोएब खान और गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी अमर पाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जमा किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अवधेश की मौत से आहत बच्चे सिसकियां भरते नजर आए। मृतक के परिवार में बड़ी बेटी कामिनी (15), बेटा राहुल (9),बेटी (6 ) रागिनी व पत्नी सविता हैं।