{"_id":"5841bef54f1c1b0e1ede878e","slug":"youth-killed-in-cash-jewelery-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर नगदी, जेवरात लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर नगदी, जेवरात लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
Updated Sat, 03 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
रावेंद्र की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से दो सौ मीटर दूर अपनी चाट-पकौड़े की दुकान पर सो रहे युवक की सरिया और डंडों से पीटकर हत्या कर बदमाश 55 हजार रुपये और जेवरात लूट ले गए। शुक्रवार सुबह युवक की खून से सनी लाश रजाई से ढकी मिली। पास ही खून से सनी सरिया और डंडा मिला है। मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
कस्बे में विश्राम सक्सेना के पुत्र रावेंद्र कुमार (35) की मेन बाजार में चाट-पकौड़े की दुकान है। शुक्रवार सुबह रावेंद्र का भाई पिंकू दुकान पर पहुंचा तो देखा उसका रावेंद्र अभी भी सो रहा है। उसने चारपाई के पास जाकर रजाई उठाकर देखा तो रावेंद्र का रक्तरंजित शव पड़ा है। वह गश खाकर वहीं गिर पड़ा। लोगों की भारी भीड़ लग गई। सूचना पर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे।
थोड़ी देर बाद पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी, अपर पुलिस अधीक्षक वंशराज सिंह यादव, क्षेत्राधिकारी सोमेंद्र कुमार नेगी फोर्स के साथ पहुंच गए। एसपी ने लोगों से जानकारी की, लेकिन कोई भी हत्या की वजह के बारे में नहीं बता सका। पिंकू ने बताया कि बदमाश दुकान में रखे 57 हजार रुपये तथा भाई के गले से जंजीर व अंगूठी भी लूट ले गए। पिता विश्राम सिंह ने पुलिस को बताया कि रावेंद्र रात को दुकान पर ही सोता था और उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।
विज्ञापन
विश्राम ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। चारपाई के पास ही खून से सना डंडा, लोहे की सरिया, अंगौछा व ऊनी टोपा मिली है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाशों ने डंडे और लोहे की सरिया से सिर पर प्रहार कर रावेंद्र की हत्या की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।