{"_id":"577568fd4f1c1b0b7279ab0e","slug":"woman-life-was-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Bureau
क्षेत्र के ग्राम कटघरा में एक विवाहिता ने अपने ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता का कहना है कि वह काफी समय से बीमार चल रही थी। ग्राम कटघरा निवासी अमित शर्मा की शादी दो साल पहले बुद्धापुर्वा इंदरगढ़ निवासी प्रीती के साथ हुई थी। पिछले कई माह से प्रीती (23) बीमार चल रही थी। बीमारी से तंग आकर उसने अपने ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हादसे से घर में हड़कंप मच गया।
सूचना पर उसके मायके वाले भी गांव पहुंच गए। मृतका के पिता बुद्धापुर्वा निवासी राधेश्याम शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसकी पुत्री कई माह से बीमार चल रही थी। बीमारी के चलते परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।