{"_id":"57e96cd74f1c1bf90a5752ca","slug":"woman-beaten-to-resist","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को पीटा
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
rape with minor
थानाक्षेत्र के एक गांव में खेतों की ओर शौच को गई युवती से एक युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पिटाई कर दी। पीड़िता ने परिवार के साथ कस्बा चौकी प्रभारी को शिकायती पत्र दिया। सुनवाई न होने पर थानाध्यक्ष से गुहार लगाई है। एसओ ने युवती की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में फोर्स भेजा है।
पीड़िता ने रणवीर पुत्र राम प्रसाद के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सोमवार सुबह छह बजे वह शौच के लिए खेतों पर गई थी। तभी आरोपी ने उसे दबोच लिया और छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर गला दबा दिया और मार डालने का प्रयास किया। ग्रामीण आए तो आरोपी भाग निकला। घर पहुंच कर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती को महिला गार्ड की अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के भेजा है।
थानाध्यक्ष मोहम्मद अनवर अहमद ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए फोर्स भेजा गया है। जांच में खेत की मेड़ के विवाद में युवती से मारपीट हुई थी। छेड़छाड़ का आरोप सही है।