फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Wife killed husband with his lover and warts

पत्नी ने प्रेमी और मौसा के साथ मिल पति को मार डाला

Thu, 26 Jan 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 26 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Wife killed husband with his lover and warts
हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो्

तालग्राम थाना क्षेत्र के मझईया गांव के निकट 18 जनवरी की रात हुई युवक की हत्या में उसकी पत्नी का ही हाथ निकला। विवाहिता ने शादी के छह माह बाद ही अपने प्रेमी व मौसा के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव फेंक दिया। बुधवार को एसपी ने पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके मौसा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी पत्नी का प्रेमी फरार है।

विज्ञापन


मालूम हो कि 18 जनवरी की रात तालग्राम थाना क्षेत्र के कलकत्तापुरवा गांव निवासी धनीराम पुत्र बेचेलाल का शव मिला था। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। मृतक के भाई ने शव के आधार पर धनीराम की पत्नी को आरोपी बनाया। पुलिस ने पूछताछ की तो वह बयान बदलने लगी। इस पर पुलिस का शक बढ़ गया। कडाई से पूछताछ में वह टूट गई। एसपी दिनेश कुमार पी व एएसपी वंशराज यादव ने बताया कि धनीराम की शादी जुलाई 2016 में ककवन थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर निवासी पूनम से हुई।
विज्ञापन


शादी के सात दिन बाद पूनम मायके आई और फिर ससुराल नहीं गई। पूनम अक्सर अपने मौसा मझईयां निवासी रावेंद्र वर्मा के यहां रहती थी। उसका इसी गांव के विपिन से प्रेम संबंध था। ऐसे में पूनम ने अपने प्रेमी विपिन और मौसा रावेंद्र वर्मा के साथ मिलकर पति धनीराम की हत्या की योजना बनाई। 18 जनवरी की शाम पूनम ने पति धनीराम को फोन कर अपने मौसा के यहां बुलाया। जब वह नहीं आया तो अपने प्रेमी विपिन को बुलाने भेजा। इसके बाद धनीराम मझईयां गांव निवासी पूनम के मौसा के घर चला गया। शाम को सभी ने शराब पी। इसके बाद बातचीत के दौरान गर्मागर्मी हुई और तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।  शव को गांव के बाहर फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed