फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Wife killed for car

कार के लिए पत्नी को मार डाला

Sat, 09 Dec 2017 12:13 AM IST
kannauj
kannauj Updated Sat, 09 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Wife killed for car
प्रिया उर्फ रिंकी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के सरायमीरा में शुक्रवार को दहेज में कार की मांग न पूरी होने एक युवती की हत्या कर दी गई। युवती का शव बाथरूम में पड़ा मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उधर, दो डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। मौत का कारण ज्ञात न होने पर बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन


बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के वैष्णव नगर निवासी अवधेश किशोर मिश्रा ने बताया कि उन्होंने सन 2011 में बेटी प्रिया उर्फ रिंकी (27) का विवाह सदर कोतवाली क्षेत्र के सरायमीरा डाक बंगला रोड निवासी अजीत बाबू उर्फ राहुल बाजपेई के साथ किया था। विवाह के समय सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया गया। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पुत्री के ससुरालीजन दहेज में चार पहिया वाहन व व्यापार के लिए पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। बीच-बीच में उन्होंने कुछ पैसा उन्हें दे दिया। इससे भी ससुरालीजन संतुष्ट नहीं हुए।
विज्ञापन


पति राहुल व सास ऊषा बाजपेई पत्नी लक्ष्मीनारायण बाजपेई उनकी बेटी प्रिया के साथ मारपीट करने लगे। वह खुद बेटी के ससुरालीजनों को समझाने गए तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। बेटी ने कई बार फोन पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने की बात बताई। आरोप है कि सात दिसंबर की सुबह दामाद राहुल ने फोन पर मांग पूरी न होने पर प्रिया को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने शुक्रवार सुबह आकर बात करने के लिए कहा था। शुक्रवार दोपहर करीब सवा दो बजे उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें बेटी की हत्या होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवधेश का आरोप है कि गुरुवार देर रात दामाद राहुल और उसकी मां ने मारपीट करने के बाद प्रिया की हत्या कर दी और शव को बाथरूम में डाल दिया। उधर, आरोपी राहुल ने बताया कि रात में प्रिया कमरे में चली गई। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो उसने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर जानकारी मां को दी। इसके बाद मां ने यूपी-100 को फोन करके बुलाया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा अंदर बाथरूम में प्रिया मृत पड़ी थी। उधर, सुबह जैसे ही घटना की जानकारी मोहल्ले के लोगों को हुई भीड़ जुट गई। सुबह फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। सदर कोतवाली प्रभारी एके सिंह का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के अलावा मकान में कोई और न होने के कारण वहां ताला डाला गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


लव मैरिज थी या अरेंज...पुलिस उलझी
कन्नौज। प्रिया के पिता अवधेश किशोर मिश्रा की मानें तो उन्होंने 2011 में बेटी की शादी राहुल से पूरी रीति रिवाज के अनुसार की थी। दान दहेज भी दिया था। लेकिन राहुल का कहना है कि उसके प्रिया से प्रेम संबंध थे, जिसके बाद उसने 2011 में कोर्ट मैरिज कर ली थी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी या लव मैरिज, इसकी जानकारी जांच के बाद बात ही सामने आ सकेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed