फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Was the murder of the minor partners in dispute

मामूली विवाद में साझेदार ने की थी हत्या

Thu, 23 Jun 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Thu, 23 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Was the murder of the minor partners in dispute
मामले का खुलासा करते एसपी दिनेश कुमार पी, एएसपी व सीओ सदर मौजूद आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
नौ दिन पहले समधन में बाग की रखवाली कर युवक की हत्या भुट्टे फेंकने के विवाद में उसके साझेदार ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। एसपी ने पुलिस कार्यालय में घटना का खुलासा किया है। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा समधन के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी समीनूर उर्फ टीटी पुत्र साबिर का शव बीती 13 जून को कस्बे के पास एक आम के बाग के पास पड़ा मिला था। मृतक के भाई मुन्ना मंसूरी  ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


हत्या के मामले में एसपी ने क्षेत्राधिकारी सदर के परिवेक्षण में कोतवाल अशोकधर पांडेय ने जांच पड़ताल शुरू की।  इस दौरान मामले में गुरसहायगंज के समधन निवासी जहरूल पुत्र शहनूर को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को पुलिस कार्यालय में एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि कोतवाली प्रभारी की प्रारंभिक जांच और घटना स्थल का निरीक्षण के अलावा कई लोगों के बयान लिए गए हैं। इस दौरान पाया गया कि समीनूर उर्फ टीटी व जहरूल ने हाजी तौला की आम की बगिया बटाई पर ली थी।
विज्ञापन


दोनों बाग की रखवाली करते थे और रात के समय में भी बाग में रुकते थे। बीती 12 जून की सुबह जहरूल ने मक्के के भुट्टे बगीचे में डाल दिए। इस बात पर समीनूर और जहरूल में विवाद हो गया। जहरूल लाठी लेकर उसे पीटने दौड़ा था। उस समय मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया था। इसी रंजिश के चलते 12 जून की रात 10 बजे जब समीनूर सो गया तो जहरूल ने सिर पर उल्टे फावड़े से कई प्रहार किए। इससे उसकी मौत हो गई। शव को घटना स्थल से 500 मीटर की दूरी पर फेंक दिया। घटना स्थल पर पड़े खून को नलकूप चलाकर साफ कर दिया। पुलिस की जांच में शक होने पर कोतवाली प्रभारी ने उपनिरीक्षक सतीश चंद्र, मुकेश राना, कास्ंटेबल प्रदीप तिवारी, अतुल कुमार व राम मिलन ने उसे मलिकपुर क्रासिंग के पास से गिरफ्तार करने के बाद सख्ती से पूछताछ की तो उसने घटना को स्वीकार कर लिया। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed