{"_id":"a497d42f4262c00f3a7ad12e2b5f6b2a","slug":"vomiting-diarrhea-and-child-deaths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्टी-दस्त से बच्चे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उल्टी-दस्त से बच्चे की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Thu, 10 Sep 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
गांव सिंहपुर में उल्टी-दस्त से बुधवार की रात एक
विज्ञापन
बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और दो बहनें बीमार हैं। गांव के अन्य
बच्चे भी विचित्र बुखार से पीड़ित हैं। इससे गांव में हड़कंप है। शिकायत
होने पर डाक्टरों की टीम ने गांव पहुंचकर उपचार शुरू कर दिया है।
गांव सिंहपुर निवासी अनंतराम का सात वर्षीय बेटा सुशील बुधवार को अचानक बीमार पड़ गया। उसे कई बार उल्टी और दस्त हुए। रात करीब चार बजे उसकी मौत हो गई। अनंतराम की पत्नी पार्वती (30), पुत्री पूजा (9), मिर्जा (5) अभी भी बीमार हैं।
बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मुहल्ले के लोग आ गए। गुरुवार को घटना की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को दी गई। इस पर गांव में एंबुलेंस भेजी गई। तीनों मरीजों को गुरसहायगंज ले जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि इसके अलावा गांव में रमन (10), अंकित (6), अमित (10), देवा (3), क्रांति (5 माह), सोनम (6), नीमशा (3) भी विचित्र बुखार की चपेट में आकर बीमार हैं। उधर, तालग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एमओआईसी डा. अजय यादव ने कहा कि बच्चे की मौत विषाक्त भोजन खाने से हुई है।
सुबह जानकारी मिलने पर डा. नीरज कुमार के नेतृत्व में टीम अन्य मरीजों का उपचार करने के लिए गांव भेजी गई थी। तीनों मरीजों का अब स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है। टीम गांव के अन्य बीमार बच्चों की भी जांच कर दवाएं देगी।