{"_id":"6af62138ef5167449a053450","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-142836-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रामनगर मार्ग पर मेटाडोर-जेसीबी की भिड़ंत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रामनगर मार्ग पर मेटाडोर-जेसीबी की भिड़ंत, तीन घायल
Fri, 13 Nov 2026 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। बसंतगढ़ मार्ग पर वीरवार को मेटाडोर और जेसीबी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा पद्राका इलाके में हुआ, इसमें मेटाडोर में सवार तीन यात्री घायल हो गए। मेटाडोर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। उन्होंने तीनों घायलों को उपचार के लिए रामनगर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। मेटाडोर जोफड़ गांव की ओर जा रही थी। पद्राका इलाके में सामने से आ रही जेसीबी से उसकी टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घायलों की पहचान शकुंतला देवी निवासी लहर, बाबूराम (55) निवासी जोफड़ और मोहन लाल (33) निवासी लहर के रूप में हुई है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बाबूराम और मोहन लाल को छुट्टी दे दी गई। शकुंतला देवी का उपचार रामनगर अस्पताल में जारी है। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।