{"_id":"6af61fef68e4e4fdd20e0584","slug":"dvrs-for-cctv-cameras-stolen-in-kalyanpuri-residents-concerned-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-3157-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कल्याणपुरी में सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर चोरी, लोगों में चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कल्याणपुरी में सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर चोरी, लोगों में चिंता
विज्ञापन
-बॉक्स का ताला तोड़कर रिकॉर्डिंग सिस्टम ले जा रहे चोर, गलियों की निगरानी व्यवस्था हो रही प्रभावित
-प्रशासन से कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं, आए दिन सामने आ रही चोरी की घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली।
कल्याणपुरी वार्ड में सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर चोरी होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। चोर गलियों में लगे कैमरों के रिकॉर्डिंग सिस्टम को निशाना बना रहे हैं। वे डीवीआर रखने वाले बॉक्स का ताला तोड़कर अंदर रखा रिकॉर्डिंग सिस्टम चोरी कर ले जाते हैं। इससे कैमरों की निगरानी व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वहीं, चोरी के बाद संबंधित गलियों की रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध नहीं हो पाती। लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धरम सिंह नेगी ने बताया कि डीवीआर चोरी की घटनाओं को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, उपाध्यक्ष प्रिंस ने बताया कि चोरों की हिम्मत दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। आए दिन किसी न किसी गली में लगे कैमरों का डीवीआर चोरी हो जाता है। मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई है। स्थानीय निवासी धीरज चौहान ने बताया कि चोर बॉक्स का ताला तोड़कर डीवीआर निकाल ले जाते हैं।