{"_id":"57e034764f1c1b1a03a828f6","slug":"utrate-slab-buried-five-workers-one-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटिया उतराते पांच मजदूर दबे, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटिया उतराते पांच मजदूर दबे, एक की मौत
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से पटिया हटाती लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के विशुनगढ़ रोड पर ट्रक से पटिया उतारते समय पांच मजदूर उसके नीचे दब गए, एक की मौके पर ही मौत हो गई। चार घायल मजदूरों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से मजदूर के परिजनों में आक्रोश को देखते हुए मौके पर कई थानों की फोर्स बुला ली गई। मृतक के मामा ने ट्रक चालक समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विशुनगढ़ रोड निवासी देवेंद्र गुप्ता के घर पत्थर पटिया आईं थी।
ट्रक से उन्हें उतारने के लिए नगर के मोहल्ला रामनगर गिहार कालोनी से मनकेस (30) पुत्र राकेश गिहार, रामू पुत्र द्वारिका, रवी पुत्र संतराम, अच्छा पुत्र दिलीप, कोमल सिंह पुत्र कुंवर सिंह को बुलाया गया। काम के दौरान एक तरफ रखी पटियां पांच मजदूरों के ऊपर गिर गईं। चार मजदूर तो बाहर निकल आए, लेकिन मनकेस उसके नीचे दबा रहा। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पहले तो कई पुलिस कर्मी ट्रक पर चढ़कर पटिया हटाने का प्रयास करने लगे, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से पटियां हटाईं गईं। पुलिस मनकेश, रामू, रवी, अच्छा और कोमल को सौ शैय्या अस्पताल लाई। यहां डाक्टरों ने मनकेस को मृत घोषित कर दिया। इस बीच अस्पताल में गिहार समाज के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
अपर तहसीलदार धीरज कुमार श्रीवास्तव ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। मृतक के मामा वीरू पुत्र मुन्नालाल ने ट्रक चालक व पटिया मालिक देवेंद्र गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।