{"_id":"59e79d014f1c1bca678b6697","slug":"uncontrollable-crane-crushes-elderly-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू क्रेन ने वृद्ध को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू क्रेन ने वृद्ध को कुचला, मौत
kannauj
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईशननदी पुल के पास बेकाबू क्रेन ने वृद्ध को टक्कर मारकर कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद क्रेन चालक मौके से भाग निकला।
बुधवार शाम क्षेत्र के ग्राम पालपुर निवासी पोशाकी वर्मा (85) पुत्र मंगली वर्मा आटा पिसाने के लिए ग्राम तुलसीपुर गए थे।
घर लौटते समय ईशन नदी पुल के पास छिबरामऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार क्रेन उन्हें रौंदते हुए निकल गई। हादसे के बाद चालक क्रेन को छोड़कर भाग निकला।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने पोशाकी वर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार व्यास भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी की। मृतक की पत्नी रुक्मिणी के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री है, जिनकी शादी हो चुकी है।
उसका पौत्र राजीव कुमार निगम मंडी छिबरामऊ में धर्मकांटा पर नौकरी करता है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि क्रेन चालक के खिलाफ घटना का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।