{"_id":"58a73e804f1c1b815fd843eb","slug":"uncle-nephew-merchant-cash-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी चाचा-भतीजे से नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी चाचा-भतीजे से नगदी लूटी
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
लूट
इंदरगढ़ कस्बे से दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी चाचा-भतीजे को बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने हमला बोलकर लूट लिया। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। थानाक्षेत्र के कचाटीपुर गांव निवसी अतुल कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह अपने भतीजे संदीप पुत्र ओमप्रकाश गुरुवार शाम करीब आठ बजे पटेल नगर तिराहा इंदरगढ़ से पुस्तक भंडार की दुकान बंद कर पैदल गांव कचाटीपुर जा रहे थे।
सरदार पटेल इंटर कालेज कचाटीपुर के मुख्य गेट पर बाइकों से घात लगाए खड़े आधा दर्जन बदमाशों ने धारदार हथियार से दोनों पर हमला बोल दिया। चीख सुनकर विद्यालय के अंदर ठहरे पैरामिलेट्री के जवान बाहर निकल आए। लेकिन इससे पहले बदमाश व्यापारी से नगदी छीनकर भाग निकले।
दोनों घायल व्यापारियाें को बेहोशी की हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। व्यापारियाें की हालत गंभीर होने के कारण वह लूटी गई धनराशि के बारे में नहीं बता सके। उधर, घटना की सूचना मिलते ही इंदरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाइक सवार बदमाशों की तलाश में पुलिस ने कई दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।