{"_id":"581b7c8e4f1c1bad31437a6c","slug":"two-robbery-of-millions-of-households-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज में दो घरों में लाखों की डकैती ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कन्नौज में दो घरों में लाखों की डकैती
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सदर कोतवाली अंतर्गत शिवाजी नगर और रंगियनपुरवा गांव में बुधवार रात दो घरों में डाका पड़ा। एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने गृह स्वामी समेत 10 लोगों को डंडों-सरियों से पीटा और लाखों की नगदी-जेवर समेटकर भाग निकले। पुलिस ने घायलों को अपनी जीप से जिला अस्पताल पहुंचाया। चार को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी रात में ही मौके पर पहुंचे। वह जिला अस्पताल भी गए। स्वाट और सर्विलांस टीम ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन
शहर से लगे रंगियनपुरवा गांव में अमर सिंह के मकान पर बदमाशों ने रात करीब 10 बजे धावा बोला। बदमाशों ने भैंस को डंडा मारा तो उसकी आवाज सुनकर मां सुशीला ने अमर सिंह को बुलाया। वह बाहर निकले तो बदमाशों ने डंडों से हमला कर दिया। मां सुशीला देवी, पुत्र ओम प्रकाश और औरैया जनपद के गांव रामपुर निवासी रिश्तेदार नेकराम (60) को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद बक्सा खोलकर हजारों रुपये की नगदी व जेवर लूट लिए। सभी को कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। परिवारीजन किसी तरह कुंडी खोलकर बाहर निकले और शोर मचाकर ग्रामीणों को इकट्ठा किया।
विज्ञापन
करीब 11:30 बजे बदमाश शिवाजी नगर पहुंचे। सीढ़ी लगाकर वे राम नरेश पाल व बलवीर पाल के मकान पर चढ़ गए। जीने से नीचे उतरे और कमरों व बरामदे में सोए राम नरेश (55), बलवीर (40), नागवती (45) पत्नी रामनरेश, सरला (35) पत्नी बलवीर, साजल (12) पुत्री बलवीर, रोली (17) पुत्री रामनरेश पर डंडों व लोहे की राड से घायल कर दिया। बक्से व अलमारी खोलकर दो लाख रुपये और चार लाख के जेवर लूट लिए। दो बक्से व कई नए कपड़े भी उठा ले गए।
विज्ञापन
बदमाशों के जाने के बाद रोली ने पड़ोसी को फोन पर बुलाया। पड़ोसी ने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर रामनरेश पाल, बलवीर, नागवती व सरला को कानपुर रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने बदमाशों की तलाश में छापामार अभियान चलाया। इस दौरान आधा दर्जन घुमंतू जाति के लोगों को पूछताछ के लिए उठाया। सभी घायलों के अस्पतालों में भर्ती होने के कारण पुलिस को तहरीर नहीं दी मिली। एसपी ने मामले के खुलासे के लिए सदर कोतवाली पुलिस के अलावा स्वाट, सर्विलांस टीम को लगा दिया है। उन्होंने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।