फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two houses of punks violence, looting

बदमाशों का दो घरों में उत्पात, की लूटपाट

Thu, 31 Mar 2016 01:08 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Thu, 31 Mar 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Two houses of punks violence, looting
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
नगला झाबर व उर्दा गांवों में बीती रात आठ से दस बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। दो घरों में मौजूद लोगों को जमकर पीटा और नगदी और जेवर लूट लिए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जिसमें चार को जिला अस्पताल में रेफर किया है। झाबर निवासी लक्ष्मन सिंह पाल पुत्र कन्हईलाल ने बताया कि वह परिजनों के साथ घर के बाहर चबूतरे पर सो रहा था। मंगलवार रात करीब 12 बजे आठ से दस बदमाशों ने उनके मकान पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने कमरों ताले तोड़ने शुरू किए तो उनकी नींद खुल गई।
विज्ञापन


उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने लाठी-डंडों से उसकी और अन्य परिजनों की पिटाई कर दी। बदमाशों ने उसके भाई की पत्नी कुसुम देवी के कान से कुंडल नोंच लिए और गले से माला लूट ली। बदमाशों की पिटाई से कुसुमा देवी, भतीजा सुमित व रिश्तेदार सूरज पुत्र हरिभान सिंह निवासी मोहल्ला सुभाषनगर पियानी चुंगी गाजियाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूरज की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने नगला उर्दा में उपदेश पुत्र राधेश्याम के मकान में रात करीब डेढ़ बजे धावा बोल दिया। बदमाशों ने वहां भी जमकर लूटपाट की। विरोध पर बदमाशों ने लाठी-डंडों से प्रशांत पुत्र सुखदेव, रेखा पत्नी सुखदेव, रानू पुत्र राधेश्याम के साथ मारपीट कर दी। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपदेश ने बताया कि बदमाश रेखा से जंजीर, मंगलसूत्र, पायल और कुंडल के साथ घर में रखी 25 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ितों ने सौरिख थाने में तहरीर दी है। इधर, थानाध्यक्ष रजनीश कुमार चौहान का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed