फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two brothers to five years' imprisonment

दो भाइयों को पांच साल की कैद

Sun, 08 May 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Sun, 08 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two brothers to five years' imprisonment
लाोक अदालत
फास्ट ट्रैक न्यायालय के न्यायाधीश हितेंद्र हरी ने शनिवार को करीब  नौ वर्ष पुराने जानलेवा हमले के मामले में दो सगे भाइयों को पांच-पांच वर्ष की सजा और 11 हजार रुपये जुर्माना भरने का आदेश दिया है। शासकीय अधिवक्ता राजीव दुबे ने बताया कि वादी सौरिख के डडुअन निवासी  भरत सिंह पुत्र मैकूलाल ने 13 सितंबर 2007 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इसमें कहा था कि गांव के ही दो युवक राम निवास, हरि विलास पुत्रगण रामसिंह नाली के एक मामूली विवाद को लेकर अधिया-तमंचा लेकर उसके घर में घुस आए व गाली-गलौज करने लगे। उसके भाई राजू ने विरोध किया तो दोनों ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके मुंह के निचले हिस्से ठोढ़ी में जा लगी। उसे छिबरामऊ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मामले की विवेचना तत्कालीन उपनिरीक्षक अमर सिंह को सौंपी गई। विवेचना के आधार पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 5-5 वर्ष की सश्रम कारावास व 11-11 हजार रुपये जुर्माना भरने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि यदि जुर्माना नहीं भरते हैं तो दोनों को छह माह की अतिरिक्त सजा और काटनी होगी। जुर्माने से 20 हजार रुपये पीड़ित पक्ष को देने का भी आदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed