फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Truck bike riders couple thrashed woman's death

ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, महिला की मौत

Sun, 17 Jul 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Sun, 17 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Truck bike riders couple thrashed woman's death
दुर्घटना
कानपुर सीमा पर गांगूपुर के पास जीटी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने सिपाही की बाइक में टक्कर मार दी। इससे महिला की मौत हो गई। दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया। कानपुर नगर के बिल्हौर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना रविवार की है। हादसे के दौरान बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के नादेमऊ कस्बा निवासी शशि (45) अपने पति जगजीवन के साथ बाइक से बिल्हौर आ रही थी।
विज्ञापन


जैसे ही वह कानपुर नगर जनपद सीमा के गांव गांगूपुर के निकट पहुंचे तभी कन्नौज से कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठी महिला शशि गिर पड़ी। उसके ऊपर से ट्रक निकल गया। मौके पर ही शशि ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



दुर्घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर बिल्हौर कोतवाली पुलिस ने दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे ले लिया। मामले की रिपोर्ट ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ बिल्हौर कोतवाली में दर्ज कराया गया है।  इधर, घायल जगजीवन को कानपुर लाया गया है। ललितपुर के थाना बागपुर में सिपाही के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed