{"_id":"580cfc6d4f1c1b3924bc185d","slug":"to-resist-tampering-girl-fell-from-moving-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला चलती ट्रेन से गिरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला चलती ट्रेन से गिरी
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 23 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जीजा के साथ दवा लेने जा रही महिला के साथ पैसेंजर ट्रेन में छेड़छाड़ हो गई। विरोध करने पर महिला की युवकों के साथ हाथापाई हो गई। जिसमें वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ी।। हालत गंभीर होने पर महिला को कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सहिल्लापुर निवासी सोनू की 20 वर्षीय पत्नी शिल्पी अपने बेटे की दवा लेने जीजा आकाश के साथ कानपुर जा रही थी। कन्नौज से ट्रेन के गुजरते ही बोगी में पहले से ही मौजूद कुछ युवकों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों ने महिला से मारपीट शुरू कर दी। महिला के विरोध करते समय वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ी। इससे उसको गंभीर चोटें आईं। महिला के जीजा आकाश ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर, जीआरपी चौकी इंचार्ज सुखवीर सिंह का कहना है कि उनको घटना की जानकारी नहीं है। अगर कोई ऐसा मामला होता है तो जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन