{"_id":"577ff2844f1c1bca497f9a5a","slug":"three-hundred-and-fifty-liters-of-liquor-including-cede-its","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ सौ लीटर शराब समेत तीन दबोचे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेढ़ सौ लीटर शराब समेत तीन दबोचे
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
बरामद शराब व उपकरणों के साथ पुलिस व आबकारी टीम।
- फोटो : अमर उजाला
जिला आबकारी टीम और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर गिहार कालोनी में अवैध शराब के खिलाफ धावा बोला। पुलिस को देख अवैध शराब के कारोबार में जुटे लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दर्जनों भट्टियां तोड़कर तहस नहस कर दी गई हजारों लीटर लहन फैलाकर नष्ट किया गया। मौके से लगभग डेढ़ सौ लीटर अवैध शराब और शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं।
शुक्रवार को जिला आबकारी अधिकारी अवधेश राम, आबकारी निरीक्षक एनपी सिंह व महेंद्र कौशल के अलावा कोतवाल आमोद कुमार सिंह, दरोगा गणेश प्रसाद मिश्रा, दीपक कुमार, कुशल सिंह, लाल सिंह, राजेश कुमार, विनोद सिंह यादव समेत भारी पुलिस बल की टीम ने कोतवाली से चंद कदम दूर नगर की गिहार कालोनी में अचानक धावा बोल दिया। भारी पुलिस बल को देख कालोनी में हड़कंप मच गया लोग भाग खड़े हुए।
पुलिस टीम ने घरों के अंदर घुस-घुसकर छिपाकर रखे गए लहन से भरे सैकड़ों डब्बों को बाहर निकलवाकर उनका लहन नालियों में फैलाकर नष्ट कर दिया। शराब बनाने के उपकरणों और भट्टियों को तोड़ फोड़कर तहस नहस कर दिया। पुलिस ने मौके से तीन भट्टा मजदूर राजकुमार, वैशाखी व रामस्वरूप को गिरफ्तार किया है। ये तीनों कालोनी में शराब पीने आए थे। पुलिस ने मौके से लगभग डेढ़ सौ लीटर शराब भी बरामद की है।