{"_id":"572256434f1c1b1a5fa929b8","slug":"thousands-of-fire-ash-goods-in-two-stores","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों में लगी आग हजारों का सामान राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दुकानों में लगी आग हजारों का सामान राख
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
आग से जलकर राख हुई सब्जी की दुकान देखते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जीटी रोड हाईवे किनारे स्थित कांशीराम कालोनी गेट पर दो दुकानों में आग लग गई। लपटें उठती देख कालोनी में हड़कंप मच गया। किसी तरह लोगों ने आग बुझाई। आग से सब्जी की दुकान जलकर राख हो गई, जबकि परचून की दुकान में हजारों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। कांशीराम कालोनी निवासी उमेश पुत्र रामप्रकाश की कालोनी गेट के पास सब्जी की दुकान है। गुरुवार सुबह अचानक उनकी दुकान में आग लग गई।
ऊंची उठती लपटें देख कालोनी में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने पास में रखे कालोनी के लालताप्रसाद पुत्र रामेश्वरदयाल के परचून दुकान के खोखे को भी चपेट में ले लिया। इससे परचून की दुकान से भी लपटें निकलना शुरू हो गई। कालोनी के लोगों ने आनन-फानन पानी की व्यवस्था आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग बुझाई जाती तब तक सब्जी की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
वहीं परचून की दुकान में रखा हजारों रुपये कीमत का सामान भी जलकर राख हो गया। दुकानदारों ने बताया कि उनकी दुकानों के पीछे लगे कूड़े के ढेर में आग जल रही थी। उसी से निकली चिंगारी से सब्जी की दुकान में आग लग गई। परचून दुकान मालिक लालताप्रसाद ने बताया कि आग से उनकी दुकान में रखा लगभग 70 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वहीं सब्जी विक्रेता उमेश ने आग से 30 हजार रुपये की क्षति की आशंका जताई है।