{"_id":"57cc706f4f1c1b0b50317692","slug":"thieves-entered-the-house-and-took-cash-and-jewelry","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में घुसे चोर नगदी व जेवर ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान में घुसे चोर नगदी व जेवर ले गए
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
Updated Mon, 05 Sep 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
टूटा बक्सा व बिखरा सामान दिखाती महिला।
- फोटो : अ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर में चोरों ने एक मकान में धावा बोल दिया। चोर कमरे का ताला खोलकर हजारों रुपये की नगदी और जेवर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
ग्राम गिरधरपुर में रात में किसी समय चोरों ने जदुनाथ राजपूत पुत्र दयाशंकर के मकान में धावा बोल दिया। मकान की दीवार फांद कर घुसे चोरों ने कमरे का ताला खोल लिया। कमरे के अंदर रखे बक्सों से चोरों ने हजारों रुपये की नगदी और जेवरात पार कर दिया। जदुनाथ ने बताया कि गांव में ही वह अपने दूसरे मकान का निर्माण करा रहे हैं। वह अपनी पत्नी मुन्नी देवी के साथ निर्माणाधीन मकान में सो रहे थे। बच्चे पुराने मकान में ही सो रहे थे। उन्होंने बताया कि पुराने मकान में घुसे चोर निर्माणाधीन मकान के लिए रखी 27 हजार रुपये की नगदी और हजारों रुपये कीमत के जेवरात चुरा ले गए। चोरी की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।