फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Thieves 1600 liters diesel by truck, tanker and bus

ट्रक, टैंकर और बस से 1600 लीटर डीजल चोरी

Fri, 13 Oct 2017 12:19 AM IST
kannauj
kannauj Updated Fri, 13 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Thieves 1600 liters diesel by truck, tanker and bus
ट्रक के पास खड़ा चालक अमित और क्लीनर पिंटू ग्रामीणों के साथ घटना की जानकारी देते हुए। - फोटो : अमर उजाला
इंदरगढ़। सौरिख-इंदरगढ़ रोड पर तीन स्थानों पर खड़े चार वाहनों से 1600 लीटर डीजल चोरी हो गया। एक ट्रक में सो रहे चालक और क्लीनर ने घटना होते अपनी आंखों से देखा लेकिन रात का सन्नाटा और चोरों की संख्या ज्यादा होने से वे विरोध नहीं कर सके। चोरों की संख्या करीब एक दर्जन बताई जा रही है। चोर दो डीसीएम में सवार होकर आए थे।
विज्ञापन


इंदरगढ़ थानाक्षेत्र में सौरिख-इंदरगढ़ रोड स्थित फलसान गांव के पास ठाकुर ढाबे के सामने बुधवार रात एक ट्रक और एक बस खड़ी थी। देर रात चोरों ने मौका पाकर ट्रक से करीब 400 लीटर और बस से करीब 300 लीटर डीजल चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने इसी मार्ग पर मड़पुरा गांव स्थित महात्मा गांधी इंटर कालेज के सामने खड़े ट्रक से करीब 450 लीटर डीजल चोरी कर लिया। घटना के समय चालक अमित कुमार और क्लीनर पिंटू निवासीगण मड़पुरा इंदरगढ़ ट्रक में ही सो रहे थे।
विज्ञापन


खटपट की आवाज सुनकर चालक और क्लीनर की नींद खुल गई। बाहर देखा तो करीब एक दर्जन लोग ट्रक के डीजल टैंकर में पाइप डालकर डीजल चोरी कर रहे थे। डीसीएम में एक मशीन रखी थी, जो टैंक से डीजल निकाल रही थी। चोरों की संख्या ज्यादा होने के कारण चालक और क्लीनर ने विरोध नहीं किया। इसके बाद चोरों ने इसी मार्ग पर अर्जुनपुर गांव के पास स्थित दुर्गा ढाबे के सामने खड़े एक टैंकर से करीब 450 लीटर डीजल चोरी कर लिया। सुबह चालकों ने ढाबे में मौजूद लोगों के साथ ही पुलिस को जानकारी दी। थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया वाहनों से डीजल चोरी होने की जानकारी उन्हें नहीं है। तहरीर मिलती है तो मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीन के जरिए चोरी कर रहे डीजल
इंदरगढ़। बुधवार रात चार वाहनों से डीजल चोरी के मामले में सामने आया है कि शातिर बदमाश मशीन की मदद से वाहनों से डीजल निकालते हैं। चश्मदीद ट्रक चालक अमित कुमार के मुताबिक, उसके वाहन से करीब 450 लीटर डीजल चोरों ने कुछ ही मिनट में निकाल लिया और भाग गए। डीसीएम में टैंक से डीजल निकालने वाली मशीन रखी थी। बताया कि इससे चोरों के पेशेवर होने व योजना बनाकर घटनाओं को अंजाम देने का पता लगता है।  



अर्जुनपुर गांव से बाइक चोरी
इंदरगढ़। चोरों ने गुरुवार सुबह अर्जुनपुर गांव से एक बाइक चोरी कर ली। गांव निवासी सुभाष वर्मा सुबह करीब सात बजे गांव स्थित अपने खेत को देखने बाइक से गए थे। बाइक को नाला पुल के पास खड़ा कर वह खेत देखने चले गए। लौट कर आए तो बाइक गायब थी। सुभाष ने नातेमऊ चौकी में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed