{"_id":"58372d534f1c1b262413cd5d","slug":"the-young-man-s-body-found-in-mahipalpurva-s-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में मिला युवक का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब में मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
Updated Thu, 24 Nov 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर रोते बिलखते मृतक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिपालपुरवा गांव के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने शौच के दौरान तालाब में डूबने की बात कही है।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव नजरापुर निवासी सनी (28) पुत्र सत्यभान गुप्ता काफी समय से बीमार था। कुछ ही दिन पहले वह घर आया था। बुधवार शाम वह घर से निकला था। लेकिन देर रात वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
गुरुवार सुबह जब कुछ लोग तालाब पर पहुंचे तो पानी में शव तैरता हुआ दिखाई दिया। इस पर लोगों को सूचना हुई। कुछ ही देर में सैकड़ों की तादात में लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने उसकी पहचान सनी के रूप में की। मामले की सूचना तिर्वा कोतवाली पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कोतवाल ओमकार सिंह, दारोगा रामसरन चौधरी, वीरपाल सिंह व चीता मोबाइल पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं परिजनों का कहना है कि सनी शौच करने के लिए तालाब गया था। अचानक पैर फिसल जाने से पानी में जा गिरा। जिससे उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई।