फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The young man robbe

नशीला पदार्थ सुंघा युवक को लूटा

Tue, 21 Jun 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Tue, 21 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
The young man robbe
मेडिकल कालेज में भर्ती युवक। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से रोडवेज बस पर एटा आ रहे युवक को जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ सुंघा दिया और नगदी, मोबाइल समेत अन्य सामान लूट लिया। बस के परिचालक ने अंबेडकर तिराहे पर युवक को उतार दिया। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। एटा थानांतर्गत ग्राम पैदत निवासी गयाप्रसाद का बेटा अजीत (20) दिल्ली में हलवाई का काम करता है। रविवार शाम वह रोडवेज बस से गांव लौट रहा था।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान वह जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरानों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर हजारों की नगदी और मोबाइल लूट लिया। सोमवार सुबह बस परिचालक उसे बेहोशी की हालत में कस्बे के अंबेडकर तिराहे के पास उतार कर चला गया। युवक को सड़क किनारे पड़ा देख वहां राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। देर शाम होश में आने पर युवक ने बताया कि जहरखुरानों ने उसकी जेब से 10 हजार रुपये, मोबाइल सहित बैग लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed