फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The young man beaten to death

आम के विवाद में युवक को मार डाला

Mon, 13 Jun 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Mon, 13 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
The young man beaten to death
मारपीट के बाद पलटा टेंपो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव में सोमवार दोपहर आम तोड़ने के विवाद में एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उत्तेजित ग्रामीणों ने आरोपियों के चार घरों में आग लगा दी। सूचना पर एसडीएम, सीओ तिर्वा कोतवाली पुलिस व पीएसी मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में मृतक के पिता ने छह नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दौलतपुर निवासी सुरेश चंद्र राजपूत के दौलतपुर कोठी के पास आम के कुछ पेड़ हैं। अक्सर यहां से लोग आम तोड़ लेते हैं। इसी बात को लेकर सोमवार दोपहर 11 बजे के करीब सुरेश चंद्र अपने पुत्र गोविंद राजपूत (18) व अपने भाई के साथ पेड़ में बचे आम को तोड़ने के लिए कोठी पहुंचे। यहां आम तोड़ने को लेकर कोठी गांव के लोगों से उनका विवाद हो गया। बात बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर गोविंद के कुछ अन्य परिजन भी दो टेंपो पर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


इससे मामला और भी बिगड़ गया। ग्रामीणों ने टेंपो तोड़ दिए और गोविंद को घसीट कर कुछ दूर ले गए। यहां उसकी लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।  हत्या की जानकारी मिलते ही करीब आधा सैकड़ा लोग बस्ती पहुंचे और आरोपियों के चार घरों में आग लगा दी। सूचना पर एसडीएम राजेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी एसपी सिंह, तिर्वा कोतवाल आरपी पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने पीएसी को बुला लिया। पीएसी के पहुंचते ही हमलावर भाग निकले। सीओ ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए दौलतपुर व कोठी गांव में अलग-अलग पीएसी की तैनाती कर दी है।  गोविंद के पिता सुरेश ने गपचरियापुर निवासी वेदराम पुत्र रंगलाल जाटव, प्रमोद पुत्र राधाकृष्ण, कोठी निवासी लालाराम पुत्र छेदीलाल, कोमल सिंह पुत्र सरवनलाल, हरदोई के संडीला निवासी रामकुमार पुत्र बालकराम और लालाराम की पत्नी समेत चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


सीओ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। घरों में आग लगाने वाले लोगों की भी शिनाख्त कराई जा रही है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed