{"_id":"59e649804f1c1b8d698b6512","slug":"the-villagers-beaten-and-raped-the-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने दरोगा व पुलिसकर्मियों को पीटा, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने दरोगा व पुलिसकर्मियों को पीटा, वर्दी फाड़ी
kannauj
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख (कन्नौज)। नगर क्षेत्र से सटे नगरिया महादेव गांव में छापा मारने गई पुलिस पर ग्रामीणोें ने हमला बोल दिया। दरोगा व सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वर्दी फाड़ दी। पुलिस के कब्जे से स्मैकियों को छुड़ा लिया। घायल दरोगा की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। देर रात भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने गांव में हमलावरों की तलाश में छापेमारी की।
स्वाट टीम ने मंगलवार शाम नगरिया महादेव गांव से चरस व गांजा के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया था। देर शाम कुछ लोगों के स्मैक बेचने की सूचना मिली। इस पर सौरिख थाने के दरोगा रामसिंह व कांस्टेबल सुनील कुमार मंगलवार रात करीब नौ बजे नगरिया महादेव गांव पहुंचे। इन लोगों ने गांव के दो स्मैकिए को स्मैक की पुड़िया के साथ धर दबोचा।
पुलिस गिरफ्त में आते ही स्मैकिए चिल्लाने लगे। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। दरोगा व सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दरोगा की वर्दी फट गई और उसके सिर में चोटें आईं। सिपाही के हाथ में काफी चोट आई है। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया। किसी तरह गांव से निकल कर दरोगा सड़क पर आए और मोबाइल से थाने में सूचना दी। कुछ देर ही में थानाध्यक्ष रामप्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
दरोगा व सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने दरोगा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद हमलावरों की तलाश में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। सीओ श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। हमलावरों को चिन्हित किया जा रहा है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।