{"_id":"58a491354f1c1bd157d83c40","slug":"the-two-men-took-ram-colony","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम कालोनी से दो युवकों को उठाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांशीराम कालोनी से दो युवकों को उठाया
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Shimla Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में हो रही चोरी व लूट की घटनाओं का खुलासा करने के लिए पुलिस रात दिन हाथ-पैर मार रही है। पुलिस ने नगर की कांशीराम कालोनी से दो युवकों को उठाया है। एक युवक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
बुधवार को कस्बा इंचार्ज गणेश प्रसाद मिश्रा, उपनिरीक्षक विनोद यादव ने पुलिस बल के साथ नगर की कांशीराम कालोनी में छापा मारा। पुलिस ने दो युवकों को उठा लिया, जबकि तीसरा चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस पकड़े गए दोनों युवकों को कोतवाली ले आई। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों युवक शातिर अपराधी हैं। सूत्रों की मानें तो सपा नेत्री अंजू मिश्रा का पर्स छीनने के मामले में एसपी के निर्देश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
वहीं, नगर के मोहल्ला इब्राहीमगंज में लेखपाल के घर हुई चोरी के मामले में भी पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। पुलिस का मानना है कि चोरी की वारदातों में भी इन्हीं युवकों का हाथ हो सकता है। सिटी इंचार्ज ने बताया कि अभी पूछताछ की जा रही है। असली गुनाहगारों को पकड़कर सामने लाया जाएगा।
विज्ञापन