फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The truck had disappeared from Kannauj in Akbarpur

कन्नौज से गायब हुआ ट्रक अकबरपुर में मिला

Sat, 11 Jun 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Sat, 11 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
The truck had disappeared from Kannauj in Akbarpur
पुलिस और प्रशासन ने रेत-बजरी के कई ट्रक पकड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ से करनाल के लिए भेजा गया बिना बाडी ट्रक नवीन मंडी से गायब हो गया। गुरुवार रात कंपनी के कर्मचारी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पहुंचे। पहले तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से आनाकानी की, लेकिन जब कोतवाली में फोन घनघना शुरू हुए तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। बाद में ट्रक को अकबरपुर पेट्रोल पंप से बरामद कर लिया गया। 
विज्ञापन


लखनऊ से करनाल के लिए चार बिना बाडी के ट्रक करनाल के लिए कंपनी से भेजे गए, इसमें एक बिना बाडी ट्रक कन्नौज की नवीन मंडी समिति के आगे से रहस्मय ढंग से गायब हो गया। कंपनी ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। जिसके बाद वह देर रात्रि सदर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने गुमशुदगी लिखने से मना कर दिया। बाद में कंपनी के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की।
विज्ञापन


जब रात में अफसरों के फोन घनघनाए तब पुलिस हरकत में आई और चालक की तहरीर पर ट्रक की गुमशुदगी दर्ज की गई। हालांकि कंपनी के कर्मचारियों ने रात में दौड़ भाग करके सुबह के दौरान छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर पेट्रोल पंप के पास ट्रक को बरामद कर लिया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। विदित हो कि गुरुवार को लखनऊ से सुबह एक्सल ट्रांसपोर्ट कंपनी से चार बिना बाडी ट्रक करनाल के लिए भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक ट्रक कन्नौज की नवीन मंडी समिति के आगे से गायब हो गया। था। चालक कानपुर देहात निवासी शिवम सिंह की तहरीर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। उधर कंपनी के कर्मचारी सुमित पांडेय ने बताया कि कंपनी के अधिकारी बिना बाडी ट्रक गायब हो जाने के बाद से लखनऊ से लेकर कानपुर देहात, कानपुर शहर में कई जगहों पर छानबीन की। चालक ने पकड़े जाने के भय से अकबरपुर पेट्रोल पंप के निकट ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed