{"_id":"57c1db584f1c1b602fd4f951","slug":"the-rape-victim-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को बंधक बना किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को बंधक बना किया दुष्कर्म
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Sat, 27 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
रेप का मामला दर्ज
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमोलर-तालग्राम। थानाक्षेत्र के एक गांव से साइकिल से दवा लेने तिर्वा जा रही युवती को मार्ग किनारे बनी दुकान और मकान में दो युवकों ने जबरन कमरे में खींच किया। बंधक बनाकर तीन घंटे तक दुष्कर्म किया। युवती ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने थाने से टकरा दिया। फिर दो दिन बाद पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
गांव निवासी युवती ने बताया कि वह बीए पास है। रक्षा बंधन पर ससुराल से पिता के घर पर आई थी। 24 अगस्त की सुबह आठ बजे साइकिल से तिर्वा दवा लेने जा रही थी। तभी तिर्वा-तालग्राम मार्ग पर ककराहा गांव के समीप घुसुआपुर निवासी लखपति पुत्र बांकेलाल की दुकान व मकान में लखपति के साथ उसी गांव के रहने वाले संतोष पुत्र तुलसीराम ने उसे जबरन कमरे के अंदर खींच लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि उक्त लोगों ने तीन घंटों तक बंधक बनाए रखा। और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर कुछ लोगों ने आवाज दी तो आरोपी गेट खोलकर मौके से भाग निकले। पीड़िता ने घर पहुंचकर मां व पिता को आपबीती बताई। इस बीच आरोपियों ने रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता का आरोप है कि वह 26 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराने थाने जा रही थी।
विज्ञापन
तभी आरोपियों ने महानगर गांव के सामने उसे रोक लिया, लेकिन पीड़िता थाने पहुंच गई। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय दूसरे दिन आने की बात कह टरका दिया। शनिवार की सुबह पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर महिला गार्ड के साथ गुरसहायगंज मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। एसओ अनवर अहमद ने बताया कि युवती शादीशुदा है। मामला संदिग्ध लग रहा है, फिर भी रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।