फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The poisonous substance known drink

बच्चे न होने से विवाहिता ने जहरीला पदार्थ पीकर दी जान

Tue, 07 Mar 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 07 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
The poisonous substance known drink
महिला की माौत के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शादी के चार साल बाद बच्चे न होने से परेशान विवाहिता ने जहरीला पदार्थ पी कर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में कुछ संभ्रांत नागरिक समझौता के प्रयास में लगे हुए थे। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज के ग्राम नगला बिनौला निवासी ब्रह्मशंकर पाल ने अपनी पुत्री प्रीती का विवाह करीब चार साल पहले गुरसहायगंज कोतवाली के ग्राम पाल नगर निवासी सुनील पाल के साथ किया था। सुनील ने बताया कि शादी के चार साल बाद तक कोई संतान न होने से प्रीती तनावग्रस्त रहती थी। इसको लेकर वह अक्सर उससे झगड़ा करती थी। बच्चे न होने से परेशान प्रीती ने सोमवार की सुबह जहरीला पदार्थ पी लिया।
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर कस्बा के एक निजी चिकित्सक के यहां लाया गया, जहां विवाहिता की मौत हो गई। इसकी सूचना सुनील ने अपने ससुराल वालों को दी जिस पर मृतका के पिता ब्रह्मशंकर और भाई आलोक पाल नगर पहुंच गए। आलोक ने बहन की हत्या का आरोप लगाया। उसने बताया कि सुनील अक्सर बहन का उत्पीड़न करता रहता था, और उसी ने जबरियां जहरीला पदार्थ पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना आलोक ने स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कोतवाल अमरपाल सिंह, एसएसआई नवीन कुमार मौके पर पहुंचे। जहां पर मृतका का पिता कोई भी कानूनी कार्रवाई से इंकार कर रहे थे, वहीं मृतका का भाई हत्या की बात कह रहा था। इस पर पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में किसी ने भी पुलिस को तहरीर नहीं दी है और गांव के कुछ संभ्रांत नागरिकों की मदद से समझौते के प्रयास किए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed