फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The girl 's death tractor collision

ट्रैक्टर की टक्कर से बालिका की मौत

Sat, 10 Jan 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Sat, 10 Jan 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
The girl 's death tractor collision
कोतवाली क्षेत्र के कनौली गांव के पास शुक्रवार दोपहर एक ट्रैक्टर चालक ने साइकिल सवार ग्रामीण को टक्कर मार दी। हादसे में ग्रामीण की सात वर्षीय पुत्री रागिनी की मौत हो गई। वहीं ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना से उत्तेजित लोगों ने तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

 
ठठिया थाना क्षेत्र के लुंजीपुर गांव निवासी सत्यपाल वर्मा (35) अपनी पुत्री रागिनी के साथ इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के रतनपुर सरैया गांव अपनी ससुराल किसी कार्यक्रम में जा रहे थे। कनौली गांव के पास तिर्वा से इंदरगढ़ की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


दुर्घटना में रागिनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सत्यपाल गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। उधर ट्रैक्टर चालक को पकड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। जाम की जानकारी मिलते ही तिर्वा कोतवाल आरपी पांडेय, इंदरगढ़ थानाध्यक्ष इमरान खां, ठठिया थानाध्यक्ष बीएल यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया, पर ग्रामीण ट्रैक्टर चालक के गिरफ्तार न होने तक जाम न खत्म करने पर अड़े थे। करीब तीन घंटे तक पुलिस व ग्रामीणों के मध्य नोकझोंक चलती रही। शाम पांच बजे के करीब किसी तरह से ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया गया।

जाम में फंसी वीवीआईपी गाड़ियां
तिर्वा। दुर्घटना के बाद तिर्वा इंदरगढ़ मार्ग पर लगे जाम में एक दर्जन से अधिक लाल व नीली बत्ती लगी गाड़ियां भी फंस गई। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, सांसद डिंपल यादव, व सीएम अखिलेश यादव की फ्लीट के साथ चलने वाली गाड़ियां सैफई से लखनऊ जा रही थी।


कनौली में जाम लगे होने के कारण सभी गाड़ियां फंस गई। वीआईपी गाड़ियों को फंसे देख अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। लखनऊ से भी फोन आने लगे। इस पर किसी तरह से अधिकारियों ने वीवीआईपी गाड़ियों को पास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed