{"_id":"57c333c74f1c1b0a3dd4eeff","slug":"the-girl-brought-me-usurped-punk-jewelery","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की का रिश्ता लेकर आए बदमाश जेवरात ले उड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की का रिश्ता लेकर आए बदमाश जेवरात ले उड़े
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
indian rupee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पृथ्वीपुर में दो लोगों ने पहले तो एक घर पहुंचकर रिश्तेदारी कायम कर परिजनों को अपने विश्वास में ले लिया। बाद में जेवरात दोगुने करने का झांसा देकर देर रात घर में हवन-पूजन के बहाने उन्हें बेहोश कर दोनों बदमाश जेवरात व मोबाइल ले उड़े। रास्ते में गश्त कर रही कोतवाली पुलिस ने दोनों को संदेह होने पर दबोच लिया। बाद में लूट का रहस्य खुलने पर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। इस मामले में पीड़ित ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पृथ्वीपुर निवासी प्रभुदयाल जाटव का पुत्र राहुल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी शादी का रिश्ता लेकर आए दो लोगों ने बातचीत के बाद शादी तय कर दी। उन दोनों के कहने पर उसने राहुल को भी दिल्ली से बुला लिया। इस बीच उन दोनों ने अपने विश्वास में लेकर प्रभुदयाल को बताया कि उसके घर में माया दबी हुई है। वह लोग तंत्रमंत्र विद्या जानते हैं। जिससे वह उस संपत्ति को निकाल सकते हैं। इस पर वह उन दोनों की बातों में आ गया और फिर बाजार से हवन-पूजन की सामग्री लाकर शनिवार की देर रात उन दोनों ने तंत्र-मंत्र के साथ हवन पूजन शुरू किया। इस दौरान उन दोनों
ने प्रभुदयाल से घर के सभी जेवरात पूजन स्थल पर रखने की बात कही। उनकी बातों में आकर उसने अपने घर के सभी जेवरात और दो मोबाइल पूजा स्थल पर रख दिए। पूजा समाप्त होने के बाद उन दोनों ने प्रसाद खाने को दिया। प्रसाद खाने के कुछ देर बाद प्रभुदयाल समेत परिजन बेहोश हो गए। इसी बीच मौका पाकर दोनों बदमाश उसके सभी जेवरात व दोनों मोबाइल लेकर फरार हो गए। उधर, गांव से जाते समय रास्ते में उन्हें कोतवाली पुलिस गश्त करते हुए मिल गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों से पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
पहले तो दोनों बदमाश इधर-उधर की बात कहकर भ्रमित करते रहे। बाद में पुलिस उन दोनों को कोतवाली लाकर कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने घटना कबूल कर ली। उधर, पुलिस ने होश आने पर प्रभुदयाल और उसके लड़के को कोतवाली बुलाकर उनकी शिनाख्त करवाई। उन लोगों ने उन दोनों बदमाशों को पहचान लिया। प्रभुदयाल की तहरीर पर पुलिस ने दोनों बदमाश जगदीश व मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल ने बताया कि दोनों बदमाशों से माल बरामद कर लिया गया है।