{"_id":"57b5ffd74f1c1b1f176eb5d9","slug":"tempo-overturns-eight-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटने से आठ यात्री घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो पलटने से आठ यात्री घायल
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी तिर्वा में भर्ती घायल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे से सवारियां लादकर कन्नौज जा रहा एक टेंपो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने गुरुवार की दोपहर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उस पर सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से दो को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। रक्षाबंधन के पर्व को लेकर कस्बे में काफी भीड़भाड़ रही। दोपहर एक बजे के करीब कस्बे के गांधी चौक चौराहे से सवारियों को लादकर एक टेंपो कन्नौज के लिए रवाना हुआ।
सीएचसी के सामने मोड़ पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने दौड़कर टेंपो को सीधा कर उसमें दबे लोगों को बाहर निकाला।
रसूलाबाद (कानपुर देहात) निवासी दुर्घटना में रिंकू (22) पुत्र श्रीबाबू, रेखा (20) पत्नी रिंकू, तिर्वा के महसौनापुर निवासी सोनी पत्नी घनश्याम, सोनी का दो वर्षीय पुत्र शिवजी, ठठिया के मलगवां निवासी शशी (30) पत्नी शिवनाथ, ठठिया के सत्तार निवासी जान मोहम्मद (30) पुत्र रज्जाक, तिर्वा के इंदिरा नगर निवासी मोनिका गुप्ता (18)पुत्री दिलीप कुमार के अलावा एक अन्य यात्री घायल हो गया।
विज्ञापन
लोगों ने सभी को सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया। सीएचसी में मौजूद डा.जितेंद्र कुमार ने सभी को प्राथमिक उपचार दिया। गंभीर रूप से घायल जान मोहम्मद व मोनिका गुप्ता को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना पाते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। टेंपो को थाने ले आई। चालक मौके से भाग निकला।